
◆ एम्बुलेंस देर से मिलने से नाराज ग्रामीण हुए आक्रोशित, पुलिस प्रशासन व विधायक से किया दुर्व्यवहार
दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण) उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां नाव पलटने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जाता हैं कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे नाव पलट गई और डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। शेष अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकाल गए। हादसा तरैया थाना क्षेत्र के पचभिंडा-बेलहरी गांव के पोखर में हुआ हैं। जहां छठ पूजा के उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान शुक्रवार की अहले सुबह पोखर में एक छोटी-सी नाव पर 10 लड़के सवार होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पानी में एका-एक नाव पलट गई और नाव पर सवार सभी लोग डूबने लगे। स्थानीय नवयुवक पानी में कूदकर डूब रहे लोगों को बचाने लगे। घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख रहे पचभिण्डा गांव के ही एक युवक राजा पासवान बिना अपने जान की परवाह किये पोखर में कूद गया और किसी तरह आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन नाव में दबने के कारण दो युवक नहीं मिल पा रहे थे। सूचना पाकर तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुचे और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दोनों युवकों को पोखर से निकाला गया। जिसके बाद तत्काल दोनों को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल तरैया पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की माने तो नाव चला रहा व्यक्ति लोगों से पैसा लेकर पोखरे में घुमा रहा था और पैसे की लालच में अधिक लोगों को नाव पर चढ़ा लिया जिस कारण ये हादसा हुआ। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे नाव अचानक से पलट जाती है, और उसमें सवार 10 लड़के डूबने लगते हैं। हालांकि लड़कों को बचाने के लिये एक युवक तुरंत तालाब में कूदता है। इस हादसे में 8 लोग सुरक्षित हैं।
छोटी नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग थे सवार :
स्थानीय लोगों ने बताया कि अर्घ्य के लिए पंचभिंडा गांव के सरकारी पोखर में छठ व्रतियों की भीड़ थी। इस दौरान वहां पहले से लगी नाव पर गांव के युवक चढ़ गए। एक नाव पर 10 लोग चढ़ गए। क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने के कारण ही नाव डूब गई। मृतको की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव निवासी बैजनाथ सिंह के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार एवं दूसरा दसई मांझी का 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के 30 मिनट बाद शव पोखरे से बरामद किया गया। शव मिलने के साथ ही चीख पुकार मच गई। दोनों युवक अपने माँ का अर्घ दिलाने के लिए छठ घाट पर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक जनक सिंह मौके पर पहुंचे और बाहर निकाले गए एक युवक को अपने गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




Recent Comments