एनएसयूआई मजबूती से लड़ेगी जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव
सारण:-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के तैयारी में लग गयी है।NSUI सारण के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI इस बार मजबूती से लड़ेगी।छात्र संघ चुनाव के लिए हमारे सभी पदाधिकारी तैयारी में लग गए है।जिला कमिटी,नगर कमिटी,विधानसभा कमिट और प्रखंड कमिटी के सभी पदाधिकारी तैयारी में लग चुके है।NSUI जल्द ही कॉलेज स्तर पर कंपेनिंग भी शुरू करेगी।जिसके लिए हमारे सभी पदाधिकारी तैयार है।छात्रो के सम्मान के लिए NSUI हमेशा लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।