दुकान में घुसी बोलेरो,बाल बाल बचे दुकानदार

#परवेज अख्तर/सिवान;

भगवानपुर हाट (सिवान) : एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के बाइसकट्ठा चौमुहानी के पास मंगलवार की शाम मशरख की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की गुमटी से टकरा गई। इस कारण गुमटी के दो टुकड़े हो गए। इसमें दुकानदार वशिष्ठ मिश्र बाल-बाल बच गए लेकिन उन्हें गंभीर चोटे आईं। घायल दुकानदार का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। अगल-बगल के लोग जबतक कुछ समझ पाते बोलेरो का ड्राइवर और उस पर सवार लोग फरार हो गए। इस घटना से लोगों में आक्रोश देखा गया। गुमटी में किराना का दुकान चलता था। देखते-देखते लोगों की भीड़ जुट गई। गुमटी के टूटकर क्षतिग्रस्त हो जाने से दुकान में बिक्री के लिए रखे सभी सामान बर्बाद हो गए हैं।