साबिर राइन/जनादेश/ अंधराठाढी(मधुबनी)। लाख कोशिशों के बाबजूद भी प्रखंड क्षेत्र में कई विद्यालय समय पर नहीं खुलता है। इनके लिए विभाग कि दिशा निर्देश का कोई महत्व नहीं रखता।कई स्कूलों में छात्र शिक्षकों से पहले पहुंच कर उनका इंतजार करते दिख जाते हैं। प्रखंड के अंधराठाढी दक्षिण पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय धोबीयही में भी देखने को मिल।विद्यालय खुलने के निर्धारित समय के बाद भी 9.50 मिनट तक छात्र एवं एक शिक्षक मो0 मोईनुद्दीन विद्यालय के कक्ष खुलने के इंतजार करते देखे गए।विद्यालय के दूसरे शिक्षिका सीता कुमारी के पहुंचने पर कमरों का ताला खोला गया। इस अवधि में कोई रसोईया नहीं आने के कारण शिक्षकों ने स्कूल कि छोटी छात्रा से विद्यालय के कमरों को साफ करने को कहा।दस बजे एक अन्य शिक्षक दिलीप राम पहुंचते हैं। जबकि 10बजकर1मिनट में रघुनाथ यादव पहुचे । बताते चलें कि विद्यालय में कुल 122 बच्चे नामांकित हैं। जबकि ग्यारह बजे तक सिर्फ 40 बच्चे उपस्थित थे। इस बाबत बीईओ बिमला देवी ने बताया कि सम्बंधित शिक्षकों से कारण पूछ्ते हुए विधिसम्मत कार्रवाई कि जाएगी।