
मशरक के चैनपुर चरिहारा में स्मार्ट क्लास का हुआ उद्धाटन
मशरक(सारण) : मशरक प्रखंड के अवध उच्च विद्यालय चैनपुर चरिहारा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्ट क्लास का उद्धाटन हुआ कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संरक्षक रामजीवन सिंह जीवन ने किया।इस मोके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद चौरसिया ने कहा कि पहले से चल रहे स्मार्ट क्लास से विद्यालय के बेहतर परीक्षा परिणाम को देखते हुए दुसरा स्मार्ट क्लास खुला है जिसमे विद्यालय के बच्चों को आधुनिक तकनीक से पठन पाठन का लाभ मिलेगा कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया मौके पर चन्द्रकेतु नारायण सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह, हीरालाल अमृतपुत्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे




Recent Comments