तारक मेहता के उल्टा चश्मा के डाक्टर हाथी के निधन पर बच्चों ने निकाला कैंडल मार्च
छपरा
तारक मेहता के उल्टा चश्मा में डा हंसराज हाथी की भूमिका निभाने वाले कवि कुमार आजाद के हार्ट अटैक से माैत के बाद शहर के हरिमाेहन गली स्थित विक्रमादित्य सहाय पथ में फैन्स क्लब के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला।

जिसमें निपुण मंगलम,सुशांत राज,पार्थ मंगलम,अंश कुमार, दिव्या कुमारी, अनु कुमारी, अभिषेक कुमार, आदित्य राज,गाेलू कुमार शामिल हुआ। सभी ने डा हाथी के आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की।यहां बता दें कि डेढ़ दशक पूर्व तक सासाराम के गली चौराहों पर मटरगश्ती करते दिखने वाला युवक कवि कुमार आजाद एक दिन टीवी चैनल और सुनहले पर्दे पर सुर्खियां बटोर लेगा, शायद ही यहां के लोगों ने सोचा होगा। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हाथी की भूमिका से प्रसिद्धि पाए हंसराज हाथी के सोमवार को मुंबई में हुई असामयिक निधन की खबर फैलते ही सासाराम के लोगों के मुह से अचानक निकले शब्द, ईहे कविया हो… जिसने भी सुना थोड़ी देर के लिए अपने अतीत में चला गया।देश के बंटवारे के वक्त सिंध प्रांत छोड़ कर शरणार्थी के रूप में सासाराम आए दो दर्जन परिवारों मे शामिल भरत सिंधी आजाद के पिता भी एक थे। उस जमाने में रेलवे स्टेशन से उत्तर खाली जमीन पर उन परिवारों का बसेरा बना। बाद में गौरक्षिणी मुहल्ले का वह इलाका पंजाबी मुहल्ला के रूप में प्रसिद्धि पाया।




Recent Comments