सारण/मशरक – मशरक थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक चोर की पहचान मशरक पश्चिम टोला गांव निवासी पंकज कुमार मिश्रा पिता दिनेश्वर मिश्रा हैं। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि‌ कांड संख्या 342/17 और 258/17 बाइक चोरी और चोरी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को जमादार अरूण प्रकाश ने टोह लगाकर पुलिस बल की मौजूदगी में दबोच लिया।अभियुक्त बाइक चोरी, मकान में चोरी के प्रकरणों में आरोपित हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का मेडिकल चेकअप कराकर पुलिस अभिरक्षा में मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।