सीवान:जवान का शव घर पहुचते ही परिजन का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

दैनिक खोज खबर डेस्क
गोरियाकोठी
प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के लालाहाता गाँव में गुरूवार को सुबह एक आर्मी जवान का शव उसके घर पहुँचते ही परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है की लालाहाता गाँव के बादशाह सिंह के पुत्र संजय सिंह 40 वर्ष जो की कई महीनो से पंजाब के पठानकोट में तैनात थे पिछले कुछ दिनों पहले आचानक उनकी तबियत ख़राब होने लगी जिसके बाद उनको दिल्ली के एम्स में इलाज़ चल रहा था। मंगलवार को आचानक स्वास्थ कुछ ज्यादा ख़राब हो गई और फिर आचानक उन्होंने दम तोड़ दिए। परिजनों का कहना है की उनके दिल में टिव्मर था जिनका इलाज़ चल रहा। गुरूवार को सुबह जब उनकी शव उनके पैतृत्व गाँव जामो थाना के लालाहता पंहुचा तो परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया। संजय सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटिया को छोड़ कर चल बसे।दोपहर तक उनके शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार कर दिया गया इस दौरान लोगो की हुजूम उमड़ पड़ा था।
न्यूज़ इनपुट -जामो से मनेजर कु गुप्ता




Recent Comments