नदी में डूबने से एक की मौत
छपरा : भेल्दी थाना क्षेत्र के डबरा नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की मौत हो गई।मृतक भेल्दी थाने के भेल्दी गांव का उपेन्द्र सिंह(42) बताया जाता है।प्रापत जानकारी के अनुसार भेल्दी के जितेश्वर सिंह के पुत्र उपेन्द्र सिंह डबरा नदी में स्नान के लिए शनिवार की शाम की शाम गए थे,तभी वह गहरे खाई में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।