कुआरी आजम गाँव में बिजली की समस्या की शिकायत को लेकर बिधुत अधीक्षक अभियंता ने किया निरीक्षण
परसा(सारण):-प्रखंड के कुआरी आजम गाँव में बिधुत आपूर्ति की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी से शिकायत किया गया था।बिधुत आपूर्ति की समस्या को गंभीरता से लेते हुए रूडी ने सारण प्रमंडल विधुत अधीक्षक अभियंता को बिजली आपूर्ति की समस्या को निदान करने का निर्देश दिया था।जिसपर पहल करते हुए शुक्रवार को बिधुत अधीक्षक अभियंता गौरव सिंह ने कुआरी आजम गाँव का निरीक्षण किया।निरीक्षण के उपरांत अभियंता ने 15 दिनो में गांव को पूर्ण रूप से विधुतिकरण एंव क्षेत्र के सभी 16 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए कनिय अभियंता को निर्देश दिया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर संसाद रूडी द्वारा चाँदपुरा पंचायत के कुआरी आजम मे विधुत सुधार हेतु निर्देश दिया गया था।बिजली आपूर्ति पर जल्द ही सराहनीय पहल करने को लेकर तूफ़ान सिंह समेत ग्रामीणों ने सांसद रूडी को बधाई दिया।इस दौरान परसा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष तुफान कु सिंह जितेंद्र सिंह पुर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह बलराम सिंह महेश सिंह अभय सिंह सुनील सिंह चंद्रेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।