प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर परसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में इलाजरत रोगियों के बीच बांटा फल

✍️दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में इलाजरत रोगियों के बीच सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के सौजन्य से फल एवम् बिस्कुट का वितरण भाजपा कार्यकर्तओं ने किया।सभी इलाजरत रोगी एवम् उनके परिजन ने इससे खुश होकर नरेंद्र मोदी को सुखी, स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन का मंगल कामना किया । साथ ही सांसद श्री रूडी के प्रति भी आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री बलिराम तिवारी, नगर पंचायत भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभु कुंअर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, परसा पूर्वी मंडल महामंत्री संतोष कुमार शर्मा, नगर पंचायत महामंत्री शैलेश गिरि, सुरेश सिंह , रामजतन सहनी, जीतेंद्र सिंह उर्फ भूलन जी तथा सुरेंद्र साह उपस्थित थे ।