
विधायक ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण ।
पानापुर(सारण)तरैया के नवनिर्वाचित विधायक जनक सिंह ने गुरुवार को गंडक नदी के किनारे स्थित कोंध मथुराधाम ,रामपुररूद्र ,सारंगपुर डाकबंगला ,बसहिया पृथ्वीपुर आदि घाटों का निरीक्षण किया एवं छठव्रतियों के लिए की गयी प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित सीओ रणधीर प्रसाद एवं बीडीओ मो.सज्जाद से छठव्रतियों की सुविधा के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी मुकम्मल करने को कहा । उन्होंने बताया कि धोबवल गांव स्थित तालाब में घड़ियाल की मौजूदगी के मद्देनजर डीएम से बात की गयी है । तालाब के किनारे भगवान भाष्कर को अर्घ्य देनेवाले छठव्रतियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है । बुधवार को एसडीओ मढ़ौरा विनोद कुमार तिवारी ने भी तालाब का निरीक्षण किया था एवं हालात से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया था । वही सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी घाटों की बैरिकेडिंग करायी जाएगी । सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी एवं पुलिस के जवान एवं गोताखोर मौजूद रहेंगे । विधायक के निरीक्षण के दौरान बीडीओ मो.सज्जाद ,सीओ रणधीर प्रसाद ,प्रखंड भाजपा अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,मोनू बाबा आदि मौजूद थे ।




Recent Comments