केंद्रीय गृहमंत्री ने जलालपुर कोठियां में 6 वीं आईटीबीपी कैंप का किया उद्घाटन
▶बिहार की युवाओं के काफी जज्बा है ,ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना में अवसर मिलना चाहिये -नीतीश कुमार

▶मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क :
छपरा (सारण), बिहार:रविवार को जिले के जलालपुर प्रखंड स्थित कोठयां में 6वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस मुख्यालय कैंप का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। 70 एकड़ क्षेत्रफल में फैला यह कैंप सामरिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है । इसकी स्थापना देश की सुरक्षा और आपदा की स्थिति से निपटने के उद्देश्यों से किया गया है। साथ ही शून्य से भी कम तापमान में बर्फीला पहाड़ियों के बीच संघर्षरत सैनिकों को शैक्षणिक व सांस्कृतिक मजबूती प्रदान करेगा। रविवार को कैंप में प्रशासनिक भवन सहित नौ निर्मित भवन को भी लोकार्पित किया गया । सैनिक धुन पर खड़े होकर मंचासीन मंत्रियों , विशिष्ट अतिथियों और सेना के अधिकारियों ने शहीद सैनिकों को श्रधांजलि अर्पित किया ।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आईटीपीबी समेत देश के सभी केंद्रीय सैनिक बलों ने देश सेवा में प्रतिबद्धता के साथ अपने साहस का परिचय देते आये हैं। सैनिकों के अदम्य साहस और कठोर परिश्रम को मेरा सलाम । सारण में स्थापित आईटीबीपी का यह केंद्र क्षेत्रवासियों में निश्चित ही आत्मविश्वास का संचार करेगा। वहीं आपदा की स्थिति में प्रभावी भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे जवान राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाये रखने शांति का माहौल स्थापित करने में हर क्षण तत्पर रहते हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री श्री सिंह ने देश मे सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाली विघटनकारी ताकतों से देश के लोगों को सचेत रहने की सलाह देते हुये कहा की हमें उन तत्वों के प्रचंड से भी लड़ना होगा , तभी हमारी एकता और अखंडता अक्षुण रहेगी । सेना से प्रेरणा लेकर देशवासियों को ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे बिहारी युवाओं में देश सेवा की जज्बा काफी है ।
ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सेना में अवसर मिलना चाहिये। जिससे राज्य के विकास को और मजबूती मिलेगी। श्री कुमार ने
कहा की गृह विभाग के आंकड़ों में 7.5 प्रतिशत बिहारी आईटीबीपी द्वारा देश की सेवा में लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने आईटीबीपी कैंप के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुये इस क्षण को ऐतिहसिक बताया और कहा की केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों में लगातार विकाशशील है । देश की सुरक्षा से लेकर आम नागरिकों के हित में कार्य योजनाए धरातल पर दिख रही है । श्री रूडी ने कहा की पूर्वव्रती सरकारों द्वारा 50 वर्षों में किये गये विकास से कहीं ज्यादा विकास के काम वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा की गयी है । इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा की इस आईटीबीपी कैंप को प्रशिक्षण और भर्ती कैंप के रूप में विकसित किया जाना चाहिये । जिससे स्थानीय युवाओं को भी लाभ मिल सके । समारोह में सेना के जवानों द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वालों जवानों को भी केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया । विकट परस्थितियों में अलग-अलग जगहो पर दुश्मनों , नक्सलियों सहित अन्य विघटनकारी तत्वों से अदम्य साहस के साथ लड़ते हुये अपने साथी जवानों और देश के सुरक्षा करने वाले लगभग आधे दर्जन जवान को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वाले सेना बल में नरेंद्र कुमार, विमल विश्वास , सुजान सिंह , राजेश कुमार , जितेंद्र कुमार , , सुखदेव कुमार , महेश कुमार सहित अन्य थे ।
उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, गोपालगंज सांसद जनक राम ,सीवान सांसद ओमप्रकाश यादव, आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पचनन्दा आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री ने जलालपुर कोठियां में 6 वीं आईटीबीपी कैंप का किया उद्घाटन




Recent Comments