सिवान। भगवानपुर प्रखंड के मलमलिया बाजार में शुक्रवार की देर शाम एक पक्ष के बदमाशों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों की हत्या कर दी। इस मामले में डीआइजी नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने लोगों से बातचीत की है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। इसको लेकर एसआइटी टीम का गठन किया गया है। जो बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।