मढ़ौरा(सारण) ।बीमारी इंसान को शारीरिक रूप से कमजोर और आर्थिक रूप से कमजोर कर देता है। पीड़ित व्यक्ति मध्यमवर्गीय परिवार से हो तो यह परेशानी और बढ़ जाती है। विपन्न परिवार से आने वाली मढ़ौरा वैदापुर निवासी मोख्तार राय की पत्नी सनमतिया देवी को कैंसर का इलाज कराना था। नौतन, बिक्रमपुर निवासी धनेश्वर सिंह के पुत्र अजीत कुमार सिंह हृदय रोग से पीड़ित है। मढ़ौरा खास निवासी चंद्रिका सिंह के पुत्र अनिल सिंह कैंसर रोग से पीड़ित हैं । सभी पीड़ित की आर्थिक विपन्नता के कारण इलाज कराने मेेंं पैसा बाधा बन रही थी। पैसों के अभाव में समुचित इलाज रुका हुआ था। सभी परिवार ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से मदद की गुहार लगाई थी। सांसद की पहल पर तीनों पीड़ित को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से आर्थिक मदद की स्वीकृति मिली है। सनमतिया देवी को कैंसर का इलाज के लिए 80 हजार, अजीत कुमार सिंह को 1.10 लाख, अनिल सिंह को एक लाख रुपए की मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से स्वीकृति पत्र निर्गत हुआ है । इसकी चिट्ठी मढ़ौरा भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने तीनों परिवारों के घर पहुंचाया। तीनों परिवारों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार जताया है । इस मौके पर दीपक सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता, तेजनारायण सिंह, शेष नारायण सिंह, मनीष कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, रमन कुमार, डॉक्टर अर्जुन राय, आदित्य कुमार, वाल्मीकि प्रसाद, अशोक प्रसाद, मीना देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थी ।