पूर्वी चम्पारण : बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक मे चार अपराधी गिरफ्तार 

☞तैयब हसन ताज विशेष संवाददाता “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत पिपरा से बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक मे चार अपराधियों को पिस्तौल, कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अपराधियों ने कई घटनाओं मे अपनी संलिप्ता स्वीकार की है, पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र राणा के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन जाँच अभियान मे उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।