
छपरा : सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भड़काऊ बयान और सर्वोच्च न्यायालय का खुल्लम खुल्ला उपहास उड़ाने पर छपरा न्यायालय में वाद दायर किया गया है।उक्त वाद अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व तरैया के भागवतपुर निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह ने सांसद ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।आरोप लगाया गया है कि देश के न्याय पालिका में विश्वास नहीं रखना और अपने दिए गए बयान से दो संप्रदायों के बीच तनाव पैदा करना किसी भी भारतीय नागरिक को यह अधिकार नहीं है और वह हमारे देश का नागरिक नहीं है वैसे लोग को सुसंगत धाराओं के तहत जेल के सलाखों में होना चाहिए साथ में हमारे देश के बहुसंख्यक लोगों के भावनाओं को भड़काने को लेकर छपरा सारण न्यायालय में कंप्लेन अपने वकील वीरेंद्र सिंह ,मनोज कुमार सिंह अशोक कुमार सिंह पिंटू सिंह के साथ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी छपरा सारण के न्यायालय में में दर्ज कराया है।




Recent Comments