नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को होली के त्योहार पर वेतन भुगतान नहीं होने से सफाई कार्य को किया बाधित

परसा-नगर पंचायत परसा बजार के वार्डो में सफाई कर्मियो की वेतन भुगतान नही होने से गत दस दिनों से सफाई कार्य बाधित है।जिससे स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियो ने बताया कि नप कार्यालय द्वारा नियमित वेतन भुगतान नही किया गया है।होली के अवसर पर भी बेतन भुगतान की मांग पूरा नही करने के कारण सफाई कार्य बाधित रखने की बात बताया गया।वही सब्जी मंडी के दुकानदारों ने बजार की सफाई नही होने से आक्रोश ब्यक्त किया।इस सम्बन्ध में सफाई जामदार पवन कुमार ने बताया कि दो माह की बेतन की एक साथ मांग किया जा रहा था।बुधवार से सफाई कर्मी द्वारा सफाई कार्य शुरू कर दिया जायेगा।