बगहा:– नवागत आंगनबाड़ी भवन बना व्यवसाय का केन्द्र ।

दैनिक खोज खबर बगहा पश्चिमी चंपारण संवाददाता विजय कुमार शर्मा की रिपोर्ट:– बथवरिया थाना चौक के पास ब्रम्हा स्थान के परिसर में बने नवागत भवन व्यवसायियों का अड्डा बन हुआ है ।मालूम हो यह आंगनबाड़ी भवन योजना संख्या 07/09-10के तहत चार लाख निनानब्वे हजार की लागत से वर्षों पहले बनकर तैयार है ।लेकिन विभागीय पदाधिकारियो के उदासीन रवैया के चलते यह भवन बिरान पड़ा हुआ है ।इसे कहते है कि हाथी के दो दाँत होते है ,एक खाने के दूसरे दिखाने के ।एक तरफ सरकार कहती है कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किसी भी सेविका के घर मे कदापि संचालित नही हो सकता ।लेकिन ग्रामीणों को दुःख इस बात की है की जब सरकार को सेविकाओं के घर मे ही केंद्र संचालित करवाना था तो लाखों की राशि क्यो बर्वाद किया गया ।बताते चले इस पंचायत में यह अकेले भवन नही है इसके जैसा लगभग आधा दर्जन से ज्यादा ही भवन बन कर तैयार है । जिसमे कुछ को छोड़कर बाकी सभी भवनों में किसी न किसी व्यक्ति का अबैध कब्जा बरकरार है । ग्रामीणों का कहना है कि केन्द्र संचालन के समय सेविकाएँ अपने घरो में निजी कार्य मे ब्यस्त रहती है।सहायिकाएं तो खाना बनाने में ही परेशान दिखती है ।ऐसे में बच्चे राम भरोसे ही रहते है ।




Recent Comments