बंदर ने चार को काटा, ग्रामीणों में दहशत
#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : असांव बाजार में एक पागल बंदर ने दो दिनों के अंदर चार व्यक्तियों को काट कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में असांव निवासी छात्र प्रिंस कुमार, शेषनाथ तुरहा, महेंद्र राय, संजय पासी शामिल हैं। बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग बाजार में आना-जाना बंद करने को मजबूर हैं। इसके पूर्व भी बंदर ने गुरुवार को दो एवं शुक्रवार को दो व्यक्तियों को काट कर घायल कर दिया। ग्रामीण राजेश चौधरी, गांधी प्रसाद, भोलू कुमार, राकेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की मांग की है।




Recent Comments