
मकेर / मकेर पुलिस ने ट्रक पर लदी हुई शराब जो मुजफ्फरपुर के लिए जा रही थी उसे जप्त कर थाने लाई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेवाघाट पुल पर जांच अभियान चलाया जा रहा था उसी दरम्यान एक सफेद रंग की विटारा गाड़ी पर बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी । पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ के लिए रोका गया तो भागने लगे ।फिर क्या था पुलिस ने उन्हें पकड़कर गहन पूछताछ की ततपश्चात उनलोगों ने बताया कि पीछे एक ट्रक आ रही हैं जो उस गाड़ी को निर्देशित कर रहे थे । थोड़ी देर में उक्त ट्रक पहुँच गयी जो तिरपाल से ढका हुआ था ।उसे थाने लाकर देखा गया तो शराब की बोतलें थी ।उसकी गिनती की गई जो रॉयल चैलेंज एवम की एक सौ अड़तालीस ,एक सौ पचास एवम रॉयल स्टेज की बोतलें थी । सभी पकड़े गए लोगो ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया साथ ही उनलोगों ने बताया कि उक्त शराब मुजफ्फरपुर के लिए जा रही थी ।उक्त सभी शराब की बोतल पर लिखा हुआ है केवल पंजाब के लिए बैध है । वही बिहार में शराब सेवन एवम बिक्री करना जुर्म है जिसके तहत पकड़े गए ट्रक चालक ,उपचालक एवम वाहन पर सवार चार लाइनर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है ।पकड़े गये लोग हरियाणा के सोनीपत जिला निवासी बताया है । पुलिस ने जप्त वाहन एवम शराब को रख जिला के उत्पाद एवम निषेद्य विभाग को सूचित कर वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी से अवगत कराते हुए अन्य कार्यवाही कर रही है ।मालूम हो कि विगत माह भी शराब के साथ ट्रक की बरामदगी हुई थी इसके बाद भी इस धंधा में संलिप्त लोगो की मंसूबे पर कोई असर नही है ।बहरहाल पूर्ण शराबबंदी के कानूनों की लचीलापन एवम राज्य के सटे राज्यो में शराब बिक्री पर प्रतिबन्ध नही होने के कारण भी इस धंधा के कारोबारी इसका लाभ उठाते रहते हैं लेकिन इसके मुख्य साजिशकर्ता बच जाते हैं तथा कुछ पैसे की लालच में निर्दोष लोग फस जाते हैं ।




Recent Comments