नीतीश सरकार के खिलाफ युवा राजद के उपाध्यक्ष हुये मुखर
छपरा/ सारण वैशाखी जल्द ही टूटने वाली है और नीतीश कुमार की सरकार धराशायी हो जाएगी । उक्त बातें यूवा राजद के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल राय ने संवाददाता सम्मेलन में गुरूवार को कही ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाकामी से राज्य की जनता में व्यापक जनाक्रोश है और विकास के नाम पर भोग- विलास यात्रा की पोल जनता ने खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी खजाने से राज्य में घूम घूम कर भोग विलास कर रहे हैं जिसके कारण उनको लोग काला झंडा दिखा रहे हैं और जुत्ते चप्पल से स्वागत कर हैं । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता की मोह मे नैतिकता खो दिया है और उन्हें सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है । आसन्न उपचुनाव में जनता उन्हें सबक सीखा देगी ।




Recent Comments