सारण :तेलंगाना मे आयोजित नेशनल गेम्स के लिये 12 सदस्यीय बिहार टीम मे मशरक की 3 छात्रायें चयनित

छपरा
सारण के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मशरक के छात्रों के साथ छात्राये भी पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना रही है । तेलंगाना के महबूबनगर में 9 से 15 फरवरी तक आयोजित 63 वी स्कूल नेशनल गेम्स के लिये बुधवार को दानापुर पटना से बिहार टीम रवाना हुई । 12 सदस्यीय बिहार टीम में सारण जिला के मशरक अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्रा शामिल है, सभी छात्राये विद्यालय में कला संस्कृति युवा विभाग पटना द्वारा शुरू किये गये गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करती है । जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सह प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि टीम में शामिल विद्यालय की 3 छात्राओं में निधी कुमारी , पल्लवी कुमारी ग्राम रसौली एवं रीना कुमारी मशरक तख्त गांव से साधारण परिवार की छात्रा है ।

तीनो छात्राओं का चयन कैमूर में आयोजित राज्य स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान हुआ एव 12 दिवसीय प्रशिक्षण स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना में हुआ। इस मौके पर उपस्थित निदेशक बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक आशीष कुमार, बिहार हैंडबाल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , उपाधीक्षक शा शिक्षा संजीव कुमार सिंह, सारण जिला सचिव संजय कुमार सिंह , टीम मैनेजर सह डेलिगेशन चीफ संतोष कुमार वर्मा , प्रशिक्षक शाहिद हसन एव संजीव कुमार के अलावे जिला कोषाध्यक्ष अरुण कुमार पाठक , सत्येंद्र तिवारी , प्रभात चंद्र भूषण , महेश पोद्दार , विजय कृष्ण त्रिपाठी , अनिमेश मोहन, संजीव कुमार, जितेंद्र सिंह सहित अन्य शुभकामना दी ।