मढौङा(सारण) : मंगलवार को अम्बेडकर रोड स्थित तिवारी लाज के निकट DOT NET COMPUTER CENTER का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया।जिसमें संस्थान का विधिवत उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया संगम बाबा, निपनिया मुखिया रामप्रकाश दास और निपनिया पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।समारोह कार्यक्रम के उद्घाटन के मोके पर मुखिया संगम बाबा ने कहा कि आज के समय में कम्प्यूटर का ज्ञान बहुत ही जरूरी है।इस संस्थान के खुल जाने से विशेषकर स्थानीय युवाओं को लाभ मिलेगा।आगत अतिथियों का स्वागत संस्थान के प्रमुख कुणाल कुमार ने विन्रम भाव के साथ किया गया।

इसमौके पर डॉ वी. के. शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।