हाजीपुर (वैशाली)। भगवानपुर थाने के प्रतापटांड़ पानी टंकी के निकट पानी भरे गड्ढे में एक युवक एवं युवती का शव पाया गया है। गांव में दो शवों के मिलने की खबर फैलते हीं घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर भगवानपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार भी दलबल के साथ पहुंचे। दोनों शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया प्रेम प्रसंग में दोनों की हत्या कर शवों को छुपाने की नीयत से पानी में फेंक देने का मामला सामने आया है। मृतक युवक- युवती का हाथ एक-दूसरे के साथ बंधे हुए पाए गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्षो से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका उसके स्वजन विरोध कर रहे थे। इसी बीच एक दिन पहले दोनों अपने-अपने घरों से गायब हो गए थे। दोनों के स्वजनों चुपके-चुपके उसकी खोजबीन भी कर रहे थे।
पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि लड़के ने लड़की को मोबाइल से बुलाया होगा। उसके साथ गंदा काम की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दोनों की हत्या के बाद शवों को छुपाने के उद्देश्य से गहरे पानी में फेंक दिया गया है। दोनों प्रतापटांड़ के बताए गए हैं। लड़का का प्रतापटांड में चाय की दुकान है, जहां लड़की का बथान है। लड़की सुबह-शाम अपने स्वजनों को खाना देने आती-जाती थी। वहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसके लिए हिदायत भी दी गई थी। दोनों दो बिरदारी के बताए जाते हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही हकीकत से पर्दा उठ जाएगा। घटनास्थल पर जुटी भीड़ तरह-तरह की बातें कर रहे थे। कोई हत्या कर फेंकने तो कोई लड़की के साथ गंदा काम की बातें कर रहे थे। इनकी हत्या में कुछ मनचले के हाथ होने की संभावना से भी इंकार नही किया जा सकता। मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस छानबीन में जुटी है।