तरैया-मशरख सड़क पर स्थित गालिमपुर गैस एजेंसी के समीप घटी घटना

सारण/तरैया
तरैया-मसरख एसएच 73 पर छपिया पिचास ब्रह्मस्थान से आगे गलिमापुर गैस एजेंसी के समीप स्कार्पियो गाड़ी पर एकाएक नीलगाय कूद पड़ी। स्कार्पियो गाड़ी पर इसुआपुर के प्रखंड प्रमुख मितेन्द्र राय अपने चालक के साथ सवार थे।नीलगाय कूदने से स्कार्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी तथा प्रमुख व उनके चालक बाल-बाल बच गये।प्रखंड प्रमुख एक लिखित शिकायत प्रतिवेदन तरैया थाने में दिया है।प्रमुख ने बताया कि अपने आवास से शनिवार की रात्रि नौ बजे के लगभग स्कार्पियो गाड़ी से अपने संबंधी छपिया निवासी व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मिथलेश राय के मुस्कान लाइन होटल में मिलने आ रहे थे कि गलिमापुर एसएच 73 पर एकाएक बाएं तरफ से नीलगाय कूद पड़ी।नीलगाय कूदने से स्कार्पियो के बाएं तरह से गेट, शीशा,बोर्नट व आगे का शीशा चूर चूर हो गये।गाड़ी के शीशा व गेट टूटने से प्रमुख व उनके चालक घायल हो गये।




Recent Comments