दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया पुलिस अधीक्षक जयन्त कान्त ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि पश्चिम चंपारण जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के कई काण्डों में वांछित आरोपी सद्दाम हुसैन शिकारपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर मादक पदार्थ चरस की खेप लेकर मौजूद है और किसी पार्टी की प्रतीक्षा में है। पुलिस अधीक्षक ने ख़बर मिलते ही अविलंब एक टीम का गठन करते हुए, त्वरित कार्रवाई कर सद्दाम हुसैन को शिकारपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक के पास चरस के साथ गिरफ्तार किया। सद्दाम हुसैन पुलिस को इक़बाल ए ज़ुर्म बताया कि विगत दिनों शनिचरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक लूट, पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में एक व्यवसाय से एक लाख की लूट, शिकारपुर थाना क्षेत्र में लूट एवं नगर थाना क्षेत्र में हत्या को भेजे गए कारिंदों में उसकी संलिप्तता है। सद्दाम हुसैन भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में चरस तस्करी को अंजाम देता रहा है।सद्दाम हुसैन का ऐतिहासिक अपराधिक इतिहास शिकारपुर थाना में 3 काण्ड, पुरुषोत्तमपुर थाना में तीन कांड, शनिचरी थाना में एक कांड दर्ज़ है। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सद्दाम हुसैन का अपराधिक इतिहास शिकारपुर थाना कांड संख्या 188/18, धारा 394, 307 एवं 27 आर्म्स एक्ट, पुरुषोत्तमपुर थाना कांड संख्या- 53/19, 56/19, 58/19, शनिचरी थाना काण्ड संख्या 260/19, बेतिया नगर थाना काण्ड संख्या- 500/19, शिकारपुर थाना काण्ड संख्या-466/18 इसके अलावे पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण जिला क्षेत्र में कई काण्ड दर्ज है. सद्दाम की तलाश पुलिस वर्षों से कर रही थी।