
छपरा।
64 वीं बीपीएससी की परीक्षा में सारण जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत महाराज गंज पंचायत के लोदीपुर चिरान्द की रोहिणी आनंद ने सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। रोहिणी आनंद का चयन होने की सूचना मिलने पर उसके पिता पूर्व मुखिया रामेश प्रसाद यादव तथा मां आरती देवी को खुशी का ठिकाना नहीं था। रविवार के दिन उनके घर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा तथा आस पड़ोस में मिठाइयां बांटी गई। रोहिणी दसवीं की पढ़ाई ए एन डी पब्लिक स्कूल खलपुरा से 2008 में जबकि 12वीं की परीक्षा संजय गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज छपरा से हॉरर स्नातक जेपीएम कॉलेज छपरा और पोस्ट ग्रेजुएट एन ओ यू पटना से की इसके उपरांत वह पटना, दिल्ली में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। और आज सफलता भी मिल गई और उसका उसका चैनल कल्याण विभाग पदाधिकारी के पद पर हुआ है।




Recent Comments