जनता के सहयोग से अपराध पर नियंत्रण संभव: नवीन कुमार

पुलिस-पब्लिक के बीच एकमा में जनसंवाद संगोष्ठी का हुआ आयोजन


एकमा/रसूलपुर/सारण। स्थानीय एकमा नगर पंचायत बाजार कार्यालय के सभागार में सोमवार को पुलिस सप्ताह-2021 के तहत एकमा थाना पुलिस व सामाज के विभिन्न जिम्मेदार व प्रबुद्ध लोगों के बीच जनसंवाद संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को मुख्य रुप से बीडीओ डॉ कुंदन, सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नवीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश चौधरी सह पुलिस महकमे के अन्य पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ कुन्दन ने कहा कि जन सहयोग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। पुलिस को समय से अपराध सहित घटना-दुर्घटना आदि की जानकारी देकर बड़ी वारदात होने से बचाया जा सकता है। हाल-फिलहाल में पुलिस प्रशासन द्वारा सभी थाना स्तर पर सोशल मीडिया साईबर सेनानी ग्रुपों के माध्यम से भी ससमय पुलिस-पब्लिक के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान सहित पुलिस द्वारा फेक न्यूज/अफवाहों का खंडन सहित सही जानकारी जनता को मिलने से कोई हिंसा भी होने से बच रही है। सामाजिक सौहार्द को बढावा मिल रहा है।
इस जनसंवाद संगोष्ठी के माध्यम से पुलिस व आम जनमानस के बीच सामंजस्य स्थापित करने की बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने भी अपने सुझाव दिए।
जिनमें सेवानिवृत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर उमा शंकर दुबे ने अपने विचारों को साझा करते हुए पुलिस महकमे से दूर हो रही आम जनमानस की दूरी पर चर्चा किया। आम लोगों में पुलिस प्रशासन से नाराजगी दूर करने की विषय पर चर्चा की गई।
पुलिस-जनसंवाद के क्रम में पुलिस इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अवर निरीक्षक राजेश चौधरी आदि ने पुलिस प्रशासन एवं आम जनमानस के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए लोगों से अपील की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ कुन्दन ने कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा किया।
संगोष्ठी में डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. एस कुमार, लोक गायक व शिक्षक रमेश सजल, शिक्षक कमल कुमार सिंह, पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव, वीरेश सिंह, अमित सिंह, सत्यानंद पांंडेय, विनीत कुमार, नागेंद्र राय, भाजपा नेता संजीत ओझा उर्फ बंटी ओझा, युवा समाजसेवी चंदन कुमार दुबे, विष्णु शरण तिवारी, रोहित कुमार पांडेय, रोहित गिरी, विशाल कुमार पांडेय, सरपंच मुकेश मिश्रा, मुन्ना प्रसाद, योगेंद्र कुमार राय सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।