आज रविवार को शहर में सात घंटे तक कटेगी बिजली
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान: शहर में कई इलाकों में रविवार को मेंटेनेंस कार्य को लेकर करीब छह से सात घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता शहरी अभय मौर्य ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर शहर के इस्लामिया नगर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, बबुनिया मोड़ से सराय मोड़ तक सुबह 3 बजे से सुबह 8 बजे तक,मखदुम सराय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, नवलपुर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, चकिया रोड में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।