प्रत्येक बूथ पर पौधा लगाएगी भाजपा

छपरा।
भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बूथ संख्या 245, 246, 247 पर अमरूद, तुलसी तथा अगस्त का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया छपरा सारण के प्रत्येक बूथ पर भाजपा द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है,अत: हमें पेड़ लगाकर मानव जाति के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए।विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यहीं कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है। यहाँ तक हिन्दू दर्शन में मूल ईकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आओ हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। भाजपा हीं एक ऐसी राजनीतिक पार्टी हैं जो कार्यकताओं को पर्यावरण से जोड़ रही हैं तथा पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही हैं। सभी मंडलो में बूथ स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा वर्तमान समय में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पतियां अर्थात् पेड़ पौधे विलुप्त हो रहे हैं जो प्रकृति के संतुलन के लिए बहुत ही भयावह है ऐसे में मनुष्य होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ जाती है,अपने आसपास के वनस्पतियों एवं जीव-जंतुओं की रक्षा करने का संकल्प लें। 
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला महामंत्री शान्तनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, अनूप यादव, शत्रुघ्न भगत, राजन जी आदि उपस्थित हुए।