मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के लेरुआ पांडेय टोला गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण सुधीर कुमार पांडेय ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, यह घटना 30 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे की है। पड़ोसी द्वारा सूचना मिलने पर जब परिजनों ने घर जाकर देखा, तो पीछे का दरवाजा और कमरों के ताले टूटे हुए मिले। हालांकि, चोर संदूक का ताला तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।घटना के बाद जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो मढ़ौरा थाना क्षेत्र के आवारी गांव का एक युवक अपने कुछ सहयोगियों के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने पूर्व में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।