इसुआपुर ( सारण ): इसुआपुर प्रखंड के प्यारेपुर-सहवाँ ब्रहम स्थान के प्रांगण में नवयुवक कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व निपनियाँ मुखिया रामप्रकाश दास एवं मुखिया बिगन माँझी ने संयुक्त रुप से फिता काटकर किया । वहीं खेल आयोजन के पूर्व में खिलाड़ीयों को सम्बोधित करते मुखिया संगम बाबा ने कहा की कबड्डी का खेल देश का प्राचीन खेल है और गाँव-देहात में कब्बड्डी का खेल सबसे ज्यादा खेला जाता था मगर आज के दौर में और क्रिकेट खेल के चकाचौंध में ये खेल विलुप्त होते जा रहा है ।मगर खिलाड़ीयों में शारिरिक विकास व व्यायाम के लिये कब्बड्डी का खेल सबसे फायदेमंद होता है ।

8टीमों के टुर्नामेन्ट का पहला मैच गंगोई व सेमरहियाँ के बीच खेला गया । निर्धारित समय में सेमरहियाँ की टीम 33 अंक पर हीं सिमट गई और गंगोई की टीम ने 43 अंक का स्कोर लेकर 10 अंको के साथ जीतकर सेमिफाईनल में जगह बना ली ।

टुर्नामेन्ट के आयोजक रंजीत उपाध्याय, विकास बाबा, अभिषेक, नवलेश, आकाश, सुरज, पंकज, चंदन, अमीत, अमन सिंह व रेफरी अमीत श्रीवास्तव व नंदन थे ।