
चन्र्दशेखर यादव
एकमा ,सारण । नगर पंचायत एकमा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों कृष्ण मेनन , जुली देवी एवं योगेन्द्र महाराज ने आखिरी दिन नामांकन पत्र दाखिल किया ।
नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कृष्ण मेनन नगर पंचायत एकमा बाजार वार्ड 4 की पार्षद के पति हैं ,जबकि जूली देवी नगर पंचायत एकमा बाजार पैक्स के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गणेश शर्मा की पतोह एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा की पत्नी हैं । इसी तरह योगेन्द्र महाराज स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की आशा के पति एवं संतोष तिवारी के पिता हैं ।
दिलचस्प तथ्य तो यह है कि तीनों प्रत्याशी एक ही वार्ड एवं टोला के निवासी हैं । इसलिए पैक्स का यह चुनाव त्रीकोणात्मक एवं गहमा गहमी पूर्ण होगा।
्




Recent Comments