दिघवारा (सारण) दिघवारा थानाक्षेत्र के सैदपुर निवासी एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गईं।उक्त युवक मंगलवार को होली के खेलने जाने के दौरान अम्बेडकर चौक के समीप खड़ा था ,उसी दौरान बाइक की टक्कर में गम्भीर रूप से घायल हो गया ।जिसको प्राथमिक उपचार के उपरांत दिघवारा सी एच सी से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया था।जहाँ देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईं।उक्त युवक की पहचान सैदपुर गांव निवासी राजेश्वर ठाकुर के 31 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार ठाकुर के रूप में हुईं।शव के घर पहुँचते ही कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार एव एस आई सी बी तिवारी ने मृतक के यहाँ पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम में भेज दिए है। उक्त युवक की 24 दिन की एक पुत्री है।इस घटना के कारण गांव में मातम का माहौल है।मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।