*कपड़ा खरीदने आयी महिला का पर्स दुकान से एक अज्ञात महिला लेकर हुई चंपत*
तरैया(सारण):28.06.2018
अगर आप किसी भीड़-भाड़ वाले दुकान में खरीदारी कर रही है।और आपके आस पास कोई ऐसी महिला बैठी है जो बार-बार इधर उधर देख रही है तो उस महिला से सावधान हो जाइये नही तो आप भी अपना रुपया या पर्स गया सकती है।एक ऐसी ही घटना तरैया बाजार पर हुई है।जिसकी शिकार डुमरी छपिया निवासी सूरज कुमार सिंह की पत्नी मीतू सिंह हुई है।पीड़िता ने बताया कि वह तरैया बम्बे फैशन कपड़ा दुकान में कपड़ा खरीदने गयी थी।और दुकान मे बैठ कर कपड़े देख रही है।पीड़िता के पास एक पर्स था जिसमे 35700 रुपया नकद,मोबाइल और कुछ आवश्यक कागजात थे।जिसे वह अपने सामने रखी थी।तभी एक अज्ञात महिला आयी और उसके बगल में बैठ गयी तथा बार-बार इधर -उधर देख रही थी।इसी बीच अचानक उस अज्ञात महिला ने पीड़िता का पर्स लेकर चंपत हो गयी।महिला ने काफी खोजबीन किया लेकिन उक्त महिला का कोई पता नही चल सका है।पीड़िता ने इस सम्बंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाला जा रहा है।जिससे उक्त अज्ञात महिला की पहचान कर करवाई की जाएगी।