मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड के माड़ीपुर खुर्द निवासी तथा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रघुवंश सिंह 70 वर्ष का रविवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। सोमवार को सरयु नदी के किनारे मांझी श्मसान घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक सिंह उर्फ सोनू ने दिया। शव यात्रा में भाजपा नेता हेमनारायण सिंह विजय सिंह मुखिया नवरत्न प्रसाद कौरुधौरु के मुखिया पति उदय शंकर सिंह श्याम बिहारी शुक्ला परमात्मा सिंह मैथिली शुक्ला समेत बड़ी संख्या में शिक्षक तथा ग्रामीण सम्मिलित हुए।