सारण:मशरक अभिषेक हत्याकांड का हुआ उद्भेदन, चार गिरफ्तार कर भेजे गये जेल
मशरक (सारण)
थाना क्षेत्र के अभिषेक हत्या कांड का खुलासा 72 घंटे के अंदर पुलिस ने कर दिया। 15 हजार रुपये के लिए अभिषेक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल काॅल को खंगालने के बाद शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब गंडक कालोनी मशरक से गोलू सिंह उर्फ आकाश कुमार को पकड़ा गया।जिससे पुछताछ के बाद घटना से पर्दा उठ गया।जांच के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति के घर से मृतक का साईकिल और मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। हत्या में शामिल गोलू सिंह उनका भाई अभिमन्यु कुमार उर्फ मनु बहन रिमझिम कुमारी उर्फ अनु तीनों स्वर्गीय उमेश सिंह के लड़के और उमेश सिंह की पत्नी गायत्री कुंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में काण्ड संख्या 10 /18 में धारा 302, 201,120 (B) /34 भा द वि दर्ज किया गया है पुलिस जांच में पता चला कि गोलू सिंह ने मृतक को 15 हजार उधार दिया था। रूपये देने में आनाकानी करने के प्रतिक्रिया में हत्या कर दी गई।




Recent Comments