ग्रामीण क्षेत्रों ने भी प्रतिभावान छात्र, 77.2% अंक के साथ रेहान बना प्रखण्ड टॉपरग्रामीण क्षेत्रों ने भी प्रतिभावान छात्र, 77.2% अंक के साथ रेहान बना प्रखण्ड टॉपर
तरैया(सारण):27.06.2018:
मैट्रिक परीक्षा के परिणाम के बाद यह स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभावान छात्र है।जो अपने गाँव मे ही सुविधा के अभाव में भी पढ़कर रिजल्ट में बेहतर अंक लेकर अच्छा प्रदर्शन किये है।मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया का छात्र गलिमापुर निवासी रेयाज अहमद का पुत्र मो.रेहान आलम को मैट्रिक की परीक्षा में 386 अंक प्राप्त हुए है।77.2% अंक प्राप्त कर रेहान प्रखण्ड टॉपर बन गया है।मो.रेहान ने बताया कि वह प्रतिदिन छः घंटे घर पर पढ़ता था।जिसमे पढ़े हुए टॉपिक का रिवीजन प्रतिदिन दो घंटे करता है।छात्र अपनी सफलता का एस.के.कोचिंग के शिक्षकों को दिया है।छात्र ने कहा कि मैं प्रतिदिन तीन घंटे एसके कोचिंग में क्लास करता था।जहाँ शिक्षकों ने बेहतर पढ़ाई के साथ उचित मार्ग दर्शन मुझे दिया और अपने माता पिता के आशीर्वाद और गुरु के मार्गदर्शन से मुझे यह अंक प्राप्त हुए है।छात्र साधारण किसान परिवार से आता है।जो अपने प्रतिभा के बल पर आगे की पढ़ाई कर आईपीएस बनना चाहता है।




Recent Comments