डीआरएम ने छपरा जं का किया निरीक्षण, संरक्षा परखी
• कार्यरत्त रेलवे  कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला

छपरा । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-बलिया-छपरा रेल खण्ड पर रविवार को मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी विजय कुमार पंजियार द्वारा  स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एस पी एस यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-२ एम के सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ओ&एफ) अरविंद कुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल ऋषि पाण्डेय  एवं  वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे । स्पेशल ट्रेन से मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी सिटी से रवाना होकर औड़िहार,नंदगंज ,सैदपुर भीतरी  गाजीपुर सिटी,बलिया, सहतवार,सुरेमनपुर स्टेशनों पर ट्रैक अनुरक्षण,रेल संरक्षा और परिचालन कार्यों में लगे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया साथ ही सुरक्षित व संरक्षित परिचालन हेतु रेल खण्ड का गहन निरीक्षण भी किया । इस निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से छपरा जंक्शन  पहुंचकर  मंडल रेल प्रबंधक श्री पंजियार ने कोरोनॉ प्रोटोकाल के साथ  इस आपात  परिस्थितियों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कार्यो की समीक्षा की तथा गुड्स व पार्सल स्पेशल ट्रेनों के कुशल संचालन  के प्रबंधन हेतु दिशा निर्देश दिया ।रेलवे स्टेशन पर कार्यरत सभी कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों द्वारा कोरोनॉ संक्रमण से बचने के नियमों का कड़ाई से पालन करना और कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।  इस अवसर पर छपरा के स्टेशन डायरेक्टर संजय कुमार शर्मा,सहायक सुरक्षा आयुक्त एस पी मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक आर के राम एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे। एक औपचारिक वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि  राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के तीसरे चरण में कारण देश में सभी यात्री ट्रेन सेवाओं को 17 मई  तक रद्द कर दिया गया है। लेकिन वर्तमान में मालगाड़ियां चल रही हैं और इस कारण देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षित स्थिति में पटरियों को रखना आवश्यक है।यह सभी विभिन्न पदों पर स्टाफ द्वारा ड्यूटी के कारण ही संभव हो पा रहा है । इनमें परिवहन का काम करने वाले लोको पायलट्स, गार्ड, यांत्रिक, विद्युत, सिगनल,इंजीनियर समेत गैंग मैन, ग्रुप डी स्टाफ,रेल सुरक्षा बल और सभी स्टेशन कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने एवं सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने  के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया ।