सारण:ओवरटेक के फेरे मे बस के आगे गिरा बाइक सवार, चालक की तत्परता से बची जान —————————————————–
#देवेन्द्र कुमार सिंह /रसूलपुर

रसूलपुर/एकमा-
छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर निबंधन कार्यालय एकमा के समक्ष मंगलवार की दोपहर एक बस से ओवरटेक कर रहे दो बाईक सवार अचानक बस के नीचे आ गए परन्तु बस चालक की तत्परता से बड़ी दुर्घटना होने से टली और बाईक पर सवार दोनो युवक काल के गाल में समाने से बच पाए।प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल ट्रेवल्स बस सीवान से राँची जा रही थी बस ज्योहीं एकमा स्थित निबंधन कार्यालय के समक्ष पहुँची कि पीछे से ओवरटेक कर रहे बाईक सवार अपना संतुलन खो बैठा और उसपर सवार दोनों लोग बस के आगे अचानक गिर गए लेकिन बस चालक ने अपनी तत्परता दिखाई और जोर से ब्रेक लगाया जिससे दुर्घटनाग्रस्त होते होते दोनो बाईक सवार बाल बाल बचे।जबरदस्त ब्रेक लगाने की आवाज पर लोगों की नजर बस के आगे गिरे बाईक सवार पर पडी।सभी लोग बस चालक की प्रशंसा करना लगे।