
मढ़ौरा(सारण)। जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण को लेकर बीडीओ सुधीर कुमार ने सभी प्रगणक के साथ बैठक की । बिहार जाति आधारित गणना 2022 के सफलता हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा एवं द्वितीय चरण के कार्य को प्रगणको को मोबाईल एप्प पर इंस्टॉल करने करने हेतु निर्देशित किया । इस दौरान बीडीओ ने गणना कार्य में दोहरी प्रविष्टि को रोकने एवं अन्यान्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
बता दे कि कि बिहार जाति आधारित गणना का प्रथम चरण 7 जनवरी से 21 जनवरी 2023 के बीच सम्पन्न हो चूका है । जबकि इसका द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 15 मई के बीच आयोजित है। गणना के दौरान सभी परिवार के सदस्यों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी के साथ सामाजिक एवं आर्थिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रगणक द्वारा प्राप्त की जानी है । इसे गणना प्रपत्र पर कोड के माध्यम से अंकित करते हुए परिवार के मुखिया या प्रधान का स्वघोषना उपरांत हस्तक्षर लिया जायेगा । इसके तत्पश्चात प्रगणक द्वारा इसकी प्रविष्टि मोबाईल एप्प पर लोड की जायेगी।
बीडीओ ने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रगणक एक दिन में कम से कम 20 परिवार का मोबाईल एप्प पर इंट्री करे । बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी प्रजक्ता साइमन, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मुख्य लिपिक सरफराज अहमद, नाजीर मनोज सिंह सहित कार्यालय के कर्मी और दर्जनों प्रगणक शामिल थे ।




Recent Comments