पुलिस पर हमला मामले में प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान;

जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहां स्टेशन टोला के रहने वाले जीरादेई थाना कांड संख्या 130/2019 के अभियुक्त नीलम पांडे को पकड़ने गई पुलिस दल पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर पकड़े गए अभियुक्त को छुड़ा लिया. इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मोहित पांडे, मृत्युंजय पांडे, सुनील पांडे, सत्यदेव पांडे, उषा देवी नेहा कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है