पुरानी रंजिश में महिला को पीटा, बचाने आए युवक पर जानलेवा हमला
✍परवेज अख्तर/सिवान ;
नौतन ( सीवान ) :- नौतन थाना क्षेत्र के विसंभरापुर गांव की एक महिला ने थाने में आवेदन देकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है । उक्त गांव के राजकुमार पांडेय की पत्नी शैल देवी ने बताया कि 24 जुलाई को संध्या छः बजे अपने खेत से घर जा रही थी । तभी रास्ते में गाँव के ही बलिस्टर पांडेय ने धक्का देकर गिरा दिया तथा बेरहमी के साथ पैर पकड़ कर सड़क पर घसीटने लगे । इसके बाद कलष्टर पांडेय बाल पकड़ कर मारते हुए शरीर के कपड़ें फाड़ दिया । महिला के बाँह और कमर में गंभीर चोट लग गई, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया । महिला को बचाने आए गांव के ही विरेन्द्र पांडेय पर हमला कर दिया जिससे उनकी नाक कट गई तथा नाक की हड्डी टूट गई । उनका ईलाज सदर अस्पताल सीवान में चल रहा है । इसको लेकर महिला ने तीन लोगों को आरोपित किया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन मिला है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।