
परसा-जेपी विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई प्रभु नाथ कॉलेज परसा में मूल भूत सुविधाओं की कमी और शिक्षकों तथा कर्मी द्वारा अनुपस्तिथ रहने से नाराज छात्र संघ द्वारा कुलपति को लिखित तथा दूरभाष पर शिकायत किया गया था।शिकायत पर पहल करते हुए शनिवार को जेपी बिश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली द्वारा कॉलेज का अचौक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कुलपति ने शिक्षक तथा कर्मी की उपस्तिथि पंजी का जांच किया। जांच के दौरान अनुपस्तिथ रहे सभी शिक्षक तथा कर्मी पर करणपुछा नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।वही कॉलेज की मूल भूत सुबिधा का निरीक्षण किया तथा उपस्तिथ छात्रों से जनकारी लिया।छात्र संघ के सदस्यों द्वारा साफ सफाई शुद्ध पेयजल महिला कॉमन रूम आदि की शिकायत किया।कुलपति ने प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम तथा वर्सर डॉ मनोज कुमार को फटकार लगाई।वही छात्र तथा छात्र नेता से बाढ़ और कोरोना के कारण असुविधा पर खेद ब्यक्त किया और बाढ़ की समस्या खत्म होते ही सभी सुबिधा उपलब्ध कराने का आश्वसन दिया।इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सिकेन्द्र कुमार राय मनीष कुमार संजय कुमार राय प्रो शौरभ भरटाचार्य डॉ समीम प्रो चंदन प्रकाश आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments