पीयूष क़ी हत्या के विरोध मेंं सारण जिला वैश्य महासभा का आज छपरा बंद का आह्वान
छपरा (सारण) : जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त,महासचिव राजेश कुमार तथा संयुक्त सचिव सह प्रवक्ता श्याम बिहारी अग्रवाल ने पियूष आनन्द की निर्मम हत्या पर क्षोभ प्रकट किया हैं।साथ ही वैश्य महासभा नें दिनांक 09-10-2018 को छपरा बन्द का आह्वान किया है। मालूम हो क़ी सोमवार क़ी रात सदर अस्पताल की कर्मचारी के गड़खा में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के संबंध मेंं मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी-रायपुरा बाईपास रोड में अलोनी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद अफरा तफरी मच गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस शव को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल ले गई।पुलिस मृतक की पहचान नही कर पाई थी।
जानकारों के अनुसार मृतक छपरा निवासी बीजेपी नेता सह अधिवक्ता गंगोत्री प्रसाद का पुत्र पियूष कुमार के रूप में हुई।




Recent Comments