बेतिया – नरकटियागंज एसएसबी कैम्प व सोफवा गांव के बीच सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद,

न्यूज इन्पुट अर्जुन भारतीय बेतिया प.च बिहार :- नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत आज दिनांक 8/10/2018 दिन सोमवार को एसएसबी कैम्प और गांव के बीच साकेत मिश्र (बिट्टू मिश्र) पिता संजय मिश्र जो कोइरगवां मिश्र टोला निवासी की हत्या कर आपराधी ने शव को सड़क किनारे नीचे गढ्ढे मे फेंक फरार हो गए।
युवक नरकटियागंज मे एक कपडे़ की दुकान पर काम करता था और रात्रि नौ बजे वह घर लौट रहा था तभी आपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया। शिकारपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। वही “सत्यदेव जनसेवा ट्रस्ट इकाई वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र जन शिकायत कार्यालय अध्यक्ष अंकित तिवारी ने प्रशासन से मांग किया है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगे,एवं बिट्टू के हत्यारे दोषियों पर अविलम्ब कार्रवाई की जाए।अन्यथा आमजनों का भरोसा पुलिस से उठ जाएगा।