*गुजरात सरकार को बर्खास्त कर लगायी जाय राष्ट्रपति शासन : प्रमोद सिंह टुन्ना*
# राज्य में ध्वस्त हो गया है कानून-ब्यवस्था,सांसत में है नागरिकों की जान
—————————————-
छपरा(सारण)। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने गुजरात में बिहारी मूल के लोगो के साथ लूटपाट और हमले के लिये गुजरात सरकार को दोषी ठहराया है।उन्होंने राष्ट्रपति से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर गुजरात सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
श्री टुन्ना ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि जो सरकार अन्य प्रदेश के मेहमानों की रक्षा नहीं कर पाये,उसे पल-भर भी सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि बिहारियों पर हमला तथा उनके साथ लूटपाट की घटना गुजरात सरकार की शह पर आततायियों द्वारा किया जा रहा हैं।श्री टुन्ना ने गुजरात सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर वहाँ राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग महामहिम से की है।
आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति से माँग की गई है कि विगत दिनों गुजरात मे लूटपाट व हमलों के शिकार बिहारी मूल के लोगो को उचित मुआवजा और सुरक्षा देकर पुनः बसाया जाये।
श्री टुन्ना ने आगे कहा है कि अगर बिहारियों पर हमले का सिलसिला नही थमा तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बिहारी आवाम के साथ इस घटना के खिलाफ लाठी डंडे के साथ गुजरात कूच करने को बाध्य होंगे।