
नशे कि हालत में जी आर पी के पुलिस रिटायर शिक्षक लक्ष्मण हजरा कि पत्नी लालझरी देवी की पिटाई, इलाज क्रम में लालझरी देवी की मौत
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा में नशे कि हालत में जी आर पी के पुलिस रिटायर शिक्षक लक्ष्मण हजरा कि पत्नी लालझरी देवी की पिटाई पिछले सप्ताह कर दी जिसका इलाज MJK हॉस्पिटल बेतिया में चल रहा था।
अचानक तबियत बिगड़ने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज क्रम में उसकी मौत बुधवार कि हो गयी।इस संदर्भ में बताया जाता है कि राजकीय प्राथमिक बिद्यालय कि प्रधानाध्यापक उर्मिला देवी ने एक सप्ताह पूर्व थाना में आवेदन दिया पर पुलिस समय रहते कुछ करती तो शायद ऐसी घटना नही होती।
बताया जाता है कि बिहार पुलिस के जवान शैलेन्द्र पासवान नशे में धुत होकर प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी को तीन चार रोज पहले मार पीट की जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी|
जिसको परिजनों ने MJK हॉस्पिटल में इलाज के लिय ले गये जहा पर वह अपने फर्दब्यान में कहा है कि फरसा से उनके पुत्र कामेश्वर पासवान, देवरानी संगीता, चचेरे ससुर लक्ष्मण हजरा समेत अन्य को घायल कर दिया।
मारपीट करने का आरोप सिपाही शैलेन्द्र पासवान, नकक्षेद पासवान, दीपक पासवान, राजकुमार पासवान,मनमीत कुमार,को आरोपित किया है।
लालझरी देवी 60 वर्ष जो घायल थी उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ओ पी चौहान ने बताया कि इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।




Recent Comments