
मढ़ौरा(सारण)।प्रखंड के मनरेगा भवन में एसडीओ विनोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में प्रखंड के जविप्र डीलर की एक बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालो व्यक्तियों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की रणनीति बनाई गई । वही इस कार्य में जविप्र डीलर को जन जागरुकता हेतु सिधे तौर पर जोड़ते हुए उन्हे इस अभियान का हिस्सा बनाया गया । एसडीओ ने कहा कि डीलर भी टास्क फोर्स का हिस्सा होगे ।उन्हे लोगों को टीका से जुड़ी भ्रम और अफवाह जैसी स्थिति को खत्म कर टीका के लिए प्रेरित करने का कार्य करना है। टीका को लेकर बहुत सी भ्रांतिया फैलाई गई है इससे समाज में लोगों का रुझान टीका को लेकर कम है । वैक्सीन की कमी और प्रतिकूल रहे मौसम के कारण भी बीते दिनों वैक्सिनेशन कम हुआ है । एसडीओ ने कहा कि अब वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है , डीएम साहब ने प्रत्येक पंचायत के लिये वैक्सीन का एलॉटमेंट कर दिया है । अब वैक्सीन की कोई कमी जैसी स्थिति नही है । एसडीओ ने डीलर को सरकारी सिस्टम का एक हिस्सा बताते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों से डीलर का जुड़ाव टीका के लिए लोगों को प्रेरित करने में कारगर होगा । इस तरह से टीका का शतप्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी । बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने भी टीका की आवश्यकता व जरुरत को सभी के सामने रखा । इस दौरान मढ़ौरा एमओ विकास रंजन व दर्जनों डीलर उपस्थित थे ।




Recent Comments